शिक्षा

MP Board Class 12th Result 2020 जारी, परिणाम एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

MP Board Class 12th result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी। एमपी बोर्ड के बारहवीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट...

less than 1 minute read
Jul 27, 2020
Kerala DHSE results 2020
Kerala DHSE results 2020

MP Board Class 12th result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी। एमपी बोर्ड के बारहवीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। आपको बता दें, रिजल्ट 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

इस साल कुल 68.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने इस बार भी बाजी मारी है। यहां छात्राओं का पास फीसदी 73.40 फीसदी रहा है, वहीं 64.66 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार करीब 8.5 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार परीक्षाएं 2 मार्च से 31 मार्च के बीच शेड्यल की गई थीं। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडान के कारण परीक्षाएं बाधित हुईं। आखिरकार सरकार ने 12वीं की शेष परीक्षाएं 9 जून से 16 जून के बीच आयोजित करवाईं।

कॉमर्स के टॉपर (500 में से अंक)
रैंक 1- मुफद्दल अरवीवाला, अल्फा इंग्लिश स्कूल, नीमच, - 487
रैंक 2- प्रियांशी यादव, सेंट जॉनस स्कूल, छपड़ा, देवास, - 480
रैंक 3- निकिता भार्गव, उत्कृष्ट स्कूल, विदिशा - 480
रैंक 4- आंचल जैन, सुभाष उत्कृष्ट स्कूल, विदिशा - 479
रैंक 5- कृतिका भाटी, सेंट जॉनस स्कूल, छपड़ा, देवास, - 477

How To Check MPBSE 12th Result 2020
परिणाम चेक करने के लिए विद्यार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद MP Board 12th result 2020 लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरने के बाद सबमिट करें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
27 Jul 2020 10:33 am