MP Board Exam 2025: कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी, जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Board Exam 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने जा रहे छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके एडमिट कार्ड ले सकते हैं। इसके साथ ही स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं हिंदी विषय से प्रारंभ होंगी और गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी, जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
यह खबर भी पढ़ें:-REET Result: रीट लेवल-2 का रिवाइज्ड रिजल्ट हुआ जारी
पिछले साल की परीक्षा परिणामों की बात करें तो 2024 में, जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर Humanities स्ट्रीम में टॉप किया था। साइंस में अंशिका मिश्रा ने 493 अंक हासिल किए थे, जबकि मुस्कान डांगी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 493 अंकों के साथ टॉप किया था। परीक्षा से जुड़ी जरुरी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।