Summer Vacation in MP Schools: प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने आठवीं तक के स्टूडेंट्स को राहत दी है। सरकार ने स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।
Summer Vacation in MP Schools: कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र और सभी राज्य सरकारें एहतियात के तौर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। कुछ राज्यों में कोरोना प्रभावित शहरों में लॉकडाउन और कर्फ्य भी लगा रखे हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने भी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और अब प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने आठवीं तक के स्टूडेंट्स को राहत दी है। सरकार ने स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने 13 अप्रैल को इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश सरकार में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों के लिए 15 अप्रैल से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेंगे। इन विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक और अन्य स्टाफ के लिए छुट्टियां 15 अप्रैल से 09 जून 2021 तक रहेंगी। जो शिक्षक बोर्ड एग्जाम्स की ड्यूटी में होंगे, उन्हें रोस्टर के अनुसार स्कूल में आना होगा।
MP Board 10th, 12th Practical Exam 2021 Dates:
एमपीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं। रेगुलर और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 अप्रैल से 20 मई तक आयोजित होंगी। जबकि ओपन स्कूल के विद्यार्थी निर्धारित एग्जाम सेंटर पर प्रैक्टिकल देंगे। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की जानकारी का नोटिस जारी किया है।
Web Title: MP Govt announces summer vacation for classes 1 to 8 students