ताजा जानकारी के मुताबिक क्लास-6 में प्रवेश के लिए JNVST प्रवेश परीक्षा 2021 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। JNVST प्रवेश परीक्षा 2021 16 मई को मिजोरम, मेघालय और नागालैंड के अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए आयोजित की जाएगी। तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए यह परीक्षा 19 जून 2021 को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय समिति ने इससे पहले 6ठी कक्षा के छात्रों के लिए JNVST 2021 10 अप्रैल को निर्धारित किया था, लेकिन बाद की तारीख में बदल दिया गया था।