शिक्षा

MP Board HSC Result 2019 ऐसे करें डाउनलोड, परिणाम अगले हफ्ते होंगे जारी

MP Board HSC Result 2019

2 min read
May 09, 2019
MP Board HSC Result 2019

MP Board Result 2019 : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन जल्द ही दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमपी बोर्ड दसवीं बोर्ड रिजल्ट 15 मई को जारी किए जाएंगे। सोमवार तक रिजल्ट घोषित होने की तारीख का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में प्रदेश से 7.69 लाख विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी परिणाम देखने के लिए एडमिट कार्ड अपने पास रखें। तिथि को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

MPBSE 10th Result 2019 और MP Board 12th Result 2019 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक किया था। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा में करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं करीब 10 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के एग्जाम दिए हैं।

How To Check MPBSE MP board Result on Mobile Phone
बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम मोबाइल पर चेक करने के लिए विद्यार्थी को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। MP Board 10th रिजल्ट के लिए टाइप करें - MPBSE10 (स्पेस ) ROLLNUMBER और 56263 पर भेजें। MP Board 12th Result के लिए टाइप करें - MPBSE12 (स्पेस) ROLLNUMBER और 56263 पर भेजें। परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थी को मेसेज के द्वारा सभी विषयों के प्राप्तांक सहित रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

MP Board HSC Result 2019 ऐसे करें डाउनलोड
विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए दसवीं या बारहवीं जो रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।क्लिक करने के साथ ही नई टैब में भेजा जाएगा, जहां रोल नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
09 May 2019 06:18 pm
Also Read
View All