शिक्षा

MPESB ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा की आंसर की जारी, 12 फरवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि की जरूरत होगी। इन्हीं जानकारियों से लॉग इन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

1 minute read
Feb 09, 2026
MPESB

MPESB Answer Key: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 2 (सबग्रुप 3) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी आंसर-की ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। इस बार बोर्ड ने आंसर की के साथ-साथ आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी सवाल का जवाब सही नहीं दिया गया है, तो वह ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। यह विंडो 9 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। तय तारीख के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

MPESB Answer Key: आपत्ति करा सकते हैं दर्ज


आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि की जरूरत होगी। इन्हीं जानकारियों से लॉग इन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। बता दें कि ग्रुप 2 (सबग्रुप 3) की यह परीक्षा 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। जो आपत्तियां उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की जाएंगी, उन्हें विषय एक्सपर्ट की एक टीम के पास भेजा जाएगा। एक्सपर्ट पैनल सभी आपत्तियों की जांच करेगा। इसके बाद जो भी सही पाया जाएगा, उसके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसी अंतिम आंसर-की से परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा।

MPESB: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट


अगर आप आंसर की चेक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वहां होम पेज पर ग्रुप 2 (सबग्रुप 3) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की से जुड़ा लिंक मिलेगा।
उस पर क्लिक करने के बाद लॉग इन करें।
लॉग इन करते ही आंसर की आपके सामने खुल जाएगी।
रिजल्ट को आप पीडीएफ में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Published on:
09 Feb 2026 11:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर