शिक्षा

MPPSC Prelims 2021 Exam New Date: अब इस तारीख को होगी परीक्षा, जानें फुल डिटेल

MPPSC Prelims 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा और वन सेवा के लिए ली जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब, एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई 2021को आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 9:41 PM IST
MPPSC Prelims 2021
MPPSC Prelims 2021

MPPSC Prelims 2021: देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने 2021 की प्रीलिम्स परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 20 जून 2021 को आयोजित होने वाली थी। उम्मीदवार यहां आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। अब, एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई 2021को आयोजित की जाएगी।

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा और वन सेवा के लिए प्रीलिम्स 2021 की नई तारीखों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर एक नोटिस जारी करके दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, उन्हें पता होना चाहिए कि ये परीक्षाएं कोविड के कारण स्थगित कर दी गई हैं।

MPPSC ने राज्य और वन सेवा के लिए प्रीलिम्स 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को भी अभी टाल दिया है। अब स्थिति समान्य होने के बाद ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि आयोग की तरफ से 235 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू एग्जाम के आधार पर किया जाएगा

इससे पहले, एमपीपीएससी ने वर्ष 2020 के लिए अपनी राज्य इंजीनियरिंग परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, इस परीक्षा का आयोजन 20 जून 2021 को किया जाना था उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Published on: