शिक्षा

MPPSC State Service Exam 2018 : जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (एमपीपीएससी) ने स्टेट सर्विस एग्जाम २०१८ के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

2 min read
Jun 01, 2018
MPPSC state service exam 2018
MPPSC state service exam 2018

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (एमपीपीएससी) ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2018 - MPPSC State Service Exam 2018 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे सभी स्टूडेंट्स का अब इंतजार खत्म हुआ। आखिरकार अब उन्हें अपनी परीक्षाओं की तारीख पता है। परीक्षाएं इस बार २३ जुलाई से शुरू होकर २८ जुलाई तक चलेंगी। इसके लिए इंदौर, जबलपुर और भोपाल में कई एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं।

स्टेट सर्विस एग्जाम 2018 State Service Exam 2018 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका प्रिंट लेकर अपने पास संभालना न भूलें। परीखा केंद्र में आप बिना एडमिट कार्ड के दाखिल नहीं हो सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक १ जुलाई से २१ जुलाई तक एक्टिव रहेगा। तब ही यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना होगा कि कमिशन कोई अन्य पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा। कैंडिडेट्स को यही ई-एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में अपने साथ लाना होगा। यानी कि उनके घर किसी तरह का अन्य एडमिट कार्ड डिलीवर नहीं किया जाएगा।

यह है परीक्षा का शेड्यूल

२३ जुलाई २०१८ - जनरल स्टडीज - १
२४ जुलाई २०१८ - जनरल स्टडीज - २
२५ जुलाई २०१८ - जनरल स्टडीज - ३
२७ जुलाई २०१८ - हिंदी
२८ जुलाई २०१८ - हिंदी निबंध लेखन

ध्यान रखें २६ जुलाई को परीक्षा नहीं है। कैंडिडेट्स ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ को रेगुलर देखते रहें, ताकि उन्हें ताजा अपडेट्स मिल सकें।

अब वक्त आ गया है जब स्टूडेंट्स अपने फाइनल रिवीजन में जुट जाएं। आपने अब तक जो पढ़ा है उसे पक्का करने का समय आ गया है। अच्छी प्रेक्टिस के लिए आप सैंम्पल पेपर्स या फिर पिछले सालों के पेपर्स को सॉल्व करने की कोशिश करें। आप चाहें तो इसके लिए मॉक टेस्ट भी ले सकते हैं। आप जितना ज्यादा प्रेक्टिस करेंगे परीक्षा में उतना ही अच्छा स्कोर कर पाएंगे। कोशिश करें कि समय का ध्यान रखते हुए पेपर सॉल्व करें। घर में भी जब आप सैम्पल पेपर्स सॉल्व कर रहे हों तो खुद को परीक्षा जैसा माहौल दें और बाकायदा स्टॉप वॉच का इस्तेमाल करें। ताकि आप समय का ध्यान रख सकें और अपनी स्पीड बढ़ाते हुए पेपर पूरा अटैम्प्ट कर सकें।

Updated on:
01 Jun 2018 10:48 am
Published on:
01 Jun 2018 10:43 am