शिक्षा

MPSC 2020 Exams postponed : इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित

MPSC 2020 Exams postponed: राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की इस साल होने वाली प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2020, 10:13 PM IST
Exam
Exam

MPSC 2020 Exams postponed: राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की इस साल होने वाली प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने परीक्षाओं के संबंध में बुधवार, 26 अगस्त 2020 को अहम फैसला लिया है। राज्य में कोरोना वायरस महामारी (Covid 19) के मद्देनजर उद्धव ठाकरे (Udhhav Thackeray) सरकार ने यह फैसला किया है।

तीसरी बार टली प्रीलिम्स परीक्षा
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स परीक्षा (MPSC Prelims Exam) लगातार तीसरा बार स्थगित हुई है। पहले यह परीक्षा 5 अप्रैल 2020 को होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर 13 सितंबर 2020 कर दिया गया।

फिर 13 सितंबर को मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तारीख पड़ गई। दोनों परीक्षाएं एक तारीख में हो जाने के कारण एमपीएससी प्रीलिम्स को फिर से स्थगित कर 20 सितंबर 2020 किया गया था। अब तीसरी बार परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

कब होंगी परीक्षाएं
महाराष्ट्र कैबिनेट के फैसले के अनुसार, एमपीएससी प्रीलिम्स समेत अन्य सभी भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। फिलहाल किसी भी परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है। आयोग हालातों के मद्देनजर बाद में परीक्षाओं की नई तारीखें जारी करेगा।

Published on: