शिक्षा

MPSOS Class 10th, 12th Result 2020 जारी, अगस्त परीक्षा के परिणाम एक ही क्लिक में यहां से करें चेक

MPSOS 10th, 12th Result 2020: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने राज्य की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Sep 25, 2020
MPSOS Ruk Jana Nahi August 2020 Result
MPSOS Ruk Jana Nahi August 2020 Result

MPSOS 10th, 12th Result 2020: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने राज्य की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह परिणाम अगस्त 2020 में आयोजित परीक्षाओं के हैं। जो विद्यार्थी‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और स्कोर कार्ड MPSOS की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट, mpsosebresult.in, पर जाकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की सहायता से भी चेक कर सकते हैं।

MPSOS Result August 2020 के लिए यहां क्लिक करें

कोविड-19 के चलते स्थगित हुई थी परीक्षा
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल ने ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं जून 2020 परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के चलते नहीं किया जा सका था। बाद में अगस्त में 10वीं कक्षा के लिए परीक्षाओं का आयोजन 17 से 26 अगस्त तक और 12वीं कक्षा के लिए 17 से 31 अगस्त 2020 तक किया गया था। बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के तीन सप्ताह के बाद ही परिणामों की घोषणा कर दी गयी है।

How To Check MPSOS Class 10th, 12th Result 2020
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिये गये रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट के पेज पर ‘रूक जाना नही’ अगस्त 2020 परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। यहां नये पेज पर भेजा जाएगा, जहां अपनी परीक्षा (10th, 12th) को ड्रॉप डाउन से सेलेक्ट करके अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट और स्कोर कोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
25 Sept 2020 10:52 am