शिक्षा

मुंबई की गलियों से अमेरिका की यूनिवर्सिटी तक, जानिए किन-किन कॉलेज से हुई थी Ratan Tata की पढ़ाई

Ratan Tata Educational Qualification: रतन टाटा की प्राथमिक शिक्षा मुंबई से हुई है। मुंबई के कैंपियन स्कूल से उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई की। वहीं उच्च शिक्षा के लिए वे विदेश गए थे।

2 min read
Feature image

Ratan Tata Educational Qualification: भारत के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। इस खबर के आने के बाद से पूरे देश व दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। रतन टाटा ऐसे शख्स थे जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्यार और सम्मान मिलता रहा है। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

रतन टाटा का जन्म जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जीरो से की थी। लेकिन आज ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो उन्हें नहीं जानता हो। रतन टाटा की गिनती उन उद्योगपतियों में होती जो काफी पढ़े-लिखे हैं। आइए, जानते हैं उन्होंने किन-किन कॉलेज से पढ़ाई की- 

मुंबई के इस स्कूल से हुई थी पढ़ाई

रतन टाटाकी प्राथमिक शिक्षा (Ratan Tata Education) मुंबई से हुई है। मुंबई के कैंपियन स्कूल से उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद की स्कूली शिक्षा उन्होंने मुंबई में कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और शिमला में बिशप कॉटन स्कूल से हासिल की थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे विदेश चले गए। वे हमेशा से आर्किटेक्ट बनना चाहते थे। हालांकि, उनके पिता नवल टाटा उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे।

विदेशों से हासिल की डिग्री (Ratan Tata College)

रतन टाटा ने अमेरिका के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से B.Arch की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वे एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए। साल 1975 में यहां जाकर उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Harvard Business School) से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया। 

Updated on:
10 Oct 2024 11:05 am
Published on:
10 Oct 2024 10:25 am