
Ratan Naval Tata
Ratan Tata Death: देश के प्रमुख कारोबारी रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे वे अपने चेकअप के लिए हॉस्पिटल भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी सेहत ठीक है और किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के चेयरमैन अपने अच्छे कामों के लिए दुनियाभर में मशहूर इस व्यवसायी के बारे में कुछ रोचक और ढेरों ऐसी कहानियां भी हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं रतन टाटा के जीवन के कुछ अनसुने किस्से-
रतन टाटा 1948 में जब केवल दस साल के थे, तब वह अपने माता-पिता अलग हो गए थे और इसलिए उनका पालन-पोषण उनकी दादी, नवाजबाई टाटा ने किया। बता दें कि रतन टाटा अविवाहित हैं। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि वे चार बार शादी करने के करीब पहुंचे, लेकिन किसी वजह से शादी नहीं कर पाए। रतन टाटा ने ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’को दिये एक इंटरव्यू में अपने पिता के साथ मतभेदों के बारे में खुलकर जिक्र किया था। वे अपने पिता नवल टाटा (Naval Tata) के ज्यादा क्लोज नहीं थे, कई चीजों को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे।
रतन टाटा ने एक बार स्वीकार किया था कि जब वे लॉस एंजिल्स में काम कर रहे थे उस समय उन्हें किसी से प्यार हो गया था, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के चलते लड़की के माता-पिता अपनी बेटी को भारत भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। इसके बाद वह कारोबारी दुनिया में रम गए और फिर निजी जिंदगी के बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिला।
Updated on:
11 Oct 2024 01:00 pm
Published on:
10 Oct 2024 07:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
