
Sunita Williams Salary: भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने और कई ऐतिहासिक मिशनों का हिस्सा बनने के बाद, अब सुनीता विलियम्स ने 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट का फैसला लिया है। सुनीता विलियम्स ने अपने काम और योगदान के दम पर ना सिर्फ पूरी दुनिया में बल्कि अंतरिक्ष में भी अपने नाम का परचम लहराया है। नासा के साथ उनके दशकों पुराने सफर और अंतरिक्ष में बनाए रिकॉर्ड्स ने उन्हें सभी के लिए रोल मॉडल बना दिया है। आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के करियर और सैलरी से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।
सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के ओहायो में हुआ था। उन्होंने साल 1998 में नासा में एस्ट्रोनॉट के तौर पर अपनी यात्रा शुरू की थी। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने दो बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की और कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए। उन्होंने सात बार स्पेस वॉक कर एक समय महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। अंतरिक्ष में जाने से पहले वे अमेरिकी नौसेना में एक सफल पायलट के रूप में भी सेवाएं दे चुकी थीं।
सुनीता विलियम्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन बहुत ही मजबूत रही है। उन्होंने साल 1987 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी से फिजिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 1995 में उन्होंने फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस (MS) पूरा किया। उनकी मजबूत टेक्निकल एजुकेशन और नौसेना में पायलट एक्सपीरियंस और समझ ने ही उनके लिए नासा के दरवाजे खोले।
मीडिया रिपोर्ट्स और नासा के रिकॉर्ड के मुताबिक, एस्ट्रोनॉट्स को अमेरिकी सरकार के ऑफिशियल पे स्केल के आधार पर पेमेंट किया जाता है। यह वेतन ग्रेड जीएस 13 (GS-13) से लेकर जीएस 15 (GS-15) तक होता है। सुनीता विलियम्स जैसे एक्सपीरियंस्ड एस्ट्रोनॉट्स जीएस 15 कैतेगरी में आती हैं। इस हिसाब से उनकी सालाना कमाई लगभग 152,258 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये है।
अगर आप भी सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, तो इसके लिए नासा के कुछ कड़े मानकों को पूरा करना होता है।