शिक्षा

National Science Day: इस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानें साइंस से जुड़े ये 5 मजेदार फैक्ट्स

विज्ञान विषय के अंदर कई अनोखे रहस्य छुपे होते हैं। हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी में विज्ञान की अहम भूमिका होती है। 28 फरवरी को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज हम साइंस से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स जानेंगे।

2 min read
Feb 27, 2024
National Science Day

National Science Day Special: विज्ञान विषय के अंदर कई अनोखे रहस्य छुपे होते हैं। हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी में विज्ञान की अहम भूमिका होती है। 28 फरवरी को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में आज हम साइंस से जुड़े 5 मजेदार फैक्ट्स (5 Interesting Science Facts) जानेंगे।


ब्राउन विश्वविद्यालय के एक रिसर्च में पता चला कि सोते समय हम तेज आवाज़ के कारण तो जाग सकते हैं। लेकिन नींद में हमें किसी चीज की गंध नहीं आती।


पोटेशियम, सोडियम, लिथियम आदि जैसे कुछ धातु हैं जो हवा के संपर्क में आते ही रिएक्ट करते हैं। ये धातु हवा के संपर्क में आने के बाद धूमिल हो जाते हैं और पानी के संपर्क में आते ही फट जाते हैं।


ये तो हम सभी जानते हैं कि हवा को देखा नहीं जा सकता। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? बता दें हवा में मूल रूप से नाइट्रोजन (78.09%) और ऑक्सीजन (20.95%) मौजूद होते हैं। ये दोनों ही गैस पारदर्शी स्वभाव के होते हैं, इसलिए हवा दिखाई नहीं देती।


पृथ्वी अपनी गति पर लगातार घूमती रहती है। लेकिन फिर हमें आभास क्यों नहीं होता? दरअसल, पृथ्वी लगातार एक ही गति से घूम रही होती है। पृथ्वी की गति में कोई परिवर्तन नहीं आता और साइंस कहता है कि जब तक गति में परिवर्तन न आए उस ऑब्जेक्ट की गति का पता नहीं चलता।


हमारे छींकने में ट्राइजेमिनल की बड़ी भूमिका होती है। इस तंत्रिका द्वारा आंख, मुंह और नाक को नियंत्रित किया जाता है। इसी वजह से छींकने के दौरान आंखें बंद हो जाती हैं।


नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ सी वी रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन इफेक्ट का आविष्कार किया था, इसलिए हर साल 28 फरवरी के दिन इस महान आविष्कार को याद करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया जाता है। यही नहीं महान वैज्ञानिक सीवी रमन (C.V Raman) की याद में हर साल इस दिन कई सारे कार्यक्रम का आयोजन होता है।


सी वी रमन ने पार्दशी पदार्थ से टकराने के बाद प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर खोज की थी। इसी खोज को ‘रमन इफेक्ट’ के नाम से जाना जाता है। जब प्रकाश की किरणें अलग-अलग चीजों से गुजरती हैं तो तरंगों के बिखरने के बाद उन पर या उनकी गति पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस खोज में इन्हीं सब सवालों का हल है।

Updated on:
28 Feb 2024 04:39 pm
Published on:
27 Feb 2024 03:40 pm
Also Read
View All