शिक्षा

NCERT Survey: बिहार के बच्चे गणित व भाषा में 13 राज्यों से हैं आगे, झारखंड को छोड़ा पीछे

एक डेटा सामने आया है जिसके तहत बिहार के छात्र गणित और भाषा में 13 राज्यों से आगे हैं। गणित में राष्ट्रीय मानक 60 फीसदी से छह प्रतिशत आगे यानी कि 66 प्रतिशत और भाषा पर पकड़ में 68 प्रतिशत हैं। इस बार बिहार ने झारखंड समेत 13 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Mar 17, 2024
NCERT Survey

National Achievement Survey 2023: बिहार के बच्चों की बौद्धिक क्षमता की तारीफ हमेशा से होती है। वहीं अब एक डेटा सामने आया है जिसके तहत बिहार के छात्र गणित और भाषा में 13 राज्यों से आगे हैं। गणित में राष्ट्रीय मानक 60 फीसदी से छह प्रतिशत आगे यानी कि 66 प्रतिशत और भाषा पर पकड़ में 68 प्रतिशत। यह खुलासा NCERT की ओर से किए नेशनल एचीवमेंट सर्वे 2023 (National Achievement Survey 2023) द्वारा किया गया है।


एनसीआरटी की इस सर्वे के मुताबिक, बिहार के विद्यार्थियों की भाषा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों से बेहतर है। वहीं गणित की बात करें तो इसमें बिहार के छात्रों का प्रदर्शन उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, उत्तराखंड और झारखंड से बेहतर है।


इस सर्वे में यह भी दावा किया गया कि देश के सभी स्कूलों के बच्चों की भाषा और गणित विषय पर पकड़ 2021 के मुकाबले 2023 में मजबूत हुई है। वर्ष 2021 के सर्वे के अनुसार, झारखंड के छात्र भाषा में सबसे आगे थे। वहीं इस बार बिहार ने झारखंड को पीछे छोड़ दिया है।


सर्वे का आयोजन एनसीईआरटी (NCERT) और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने किया था। इसमें पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र शामिल हुए थे। राज्यभर के 66 स्कूलों के पांच लाख से अधिक छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।


नेशनल एचीवमेंट सर्वे का आयोजन 2021 के बाद किया गया है। इस सर्वे का आयोजन एनसीआरटी की ओर से हर दो साल पर होता है। ये सर्वे देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में कराया जाता है।


वहीं इस साल इस सर्वे में बिहार का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। सर्वे में इस बार चार विषय गणित, भाषा, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को रखा गया था। हर विषय के मानक अलग-अलग थे। हर विषय में बिहार के छात्रों (Students Of Bihar) ने राष्ट्रीय मानक तक पहुंच बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर भाषा का मानक 68 और गणित 60 रखा गया था।

Updated on:
17 Mar 2024 03:59 pm
Published on:
17 Mar 2024 03:56 pm
Also Read
View All