शिक्षा

NEET 2018 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू! इसबार ये रहेंगे बदलाव

CBSE NEET 2018 आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों द्वारा कोचिंग और सेल्फ घर बैठे परीक्षा की जबरदस्त तैयारी की जा रही है।
2 min read
Jan 20, 2018
cbse neet 2018
cbse neet 2018

CBSE NEET 2018 आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों द्वारा कोचिंग और सेल्फ घर बैठे परीक्षा की जबरदस्त तैयारी की जा रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) जल्द ही आवेदन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। National eligibility entrance test (NEET) 2018 के लिए अधिसूचना और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जल्द ही जारी करेगा।

CBSE NEET 2018 online Application : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, (CBSE) जल्द ही NEET 2018 के लिए नोटिफकेशन जारी कर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरवाने हेतु पोर्टल पर अधिसूचना जारी करेगा । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 31 जनवरी 2018 से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। उम्मीदवारों के लिए NEET की सीट से जुड़ी जानकारी है सीबीएसई NEET 2018 की ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट और राज्यों के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार ऑल इंडिया कोटा के तहत 15 प्रतिशत सीट्स सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए तय की गई हैं। शेष बची हुई 85 प्रतिशत सीट्स राज्य के लिए आरक्षित होंगी। इन्ही 85 फीसद में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों भी शामिल हैं। NEET 2018 स्कोर्स के आधार से ही देशभर में सभी मेडिकल और डेंटल सीट्स भरी जाएगी।

पिछले वर्ष की देखें तो मेडिकल की सिर्फ 64,642 सीट्स हैं। इनमें से 63,715 NEET काउंसलिंग के तहत है। नियम के अनुसार 15 फीसदी यानी 8,248 सीट्स ऑल इंडिया कोटा में आरक्षित है। शेष 55,467 राज्यवार आरक्षित है। सभी सीट्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया NEET 2018 के स्कोर्स कार्ड के आधार पर होगी।

NEET 2018 परीक्षा के तहत ही सभी मेडिकल कॉलेज में दाखिला होगा। सिर्फ aiims को छोड़कर।

Published on:
20 Jan 2018 04:26 pm