कोलकाता पुलिस में सिविक वालंटियर के पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरकर, उसके साथ सेल्फ अटेस्टिड फोटो और संबंधित डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी जमा करानी होंगी। एड्रेस प्रूफ, एज प्रूफ और शैक्षणिक योग्यताओं से जुड़े दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टिड फोटोकॉपी आपको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करानी होंगी। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी भी जमा करानी होगी। ध्यान रहे दस्तावेज आपको 25 जनवरी 2018 से पहले जमा कराने होंगे, क्योंकि ये आवेदन करने की आखिरी तारीख है। वहीं भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी आप वेबसाइट www.kolkatapolice.gov.in से ले सकते हैं।