नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने NEET MDS परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया है। साथ ही नई तारीख भी जारी कर दी गई है। MDS पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अब 4 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।
NEET MDS Exam 2022 Postponed: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने NEET MDS परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया है। साथ ही नई तारीख भी जारी कर दी गई है। MDS पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अब 4 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक सूचना की जांच कर सकते हैं। इसके लिए एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
19 दिसंबर को होने वाली थी परीक्षा:—
पहले यह परीक्षा 19 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश में देरी और अभी तक पूरा नहीं होने के कारण, शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए NEET-MDS 2022 का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।
एग्जाम पैटर्न:—
NEET MDS 2021 परीक्षा एक दिन और एक सत्र में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा में 240 बहुविकल्पीय, एकल सही प्रतिक्रिया प्रश्न शामिल हैं। आवंटित समय 3 घंटे है। गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
काउंसलिंग नवंबर तक होगी पूरी:—
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET MDS काउंसलिंग 2021 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। परीक्षा 16 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 31 दिसंबर, 2020 को घोषित किए गए थे। लेकिन काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त, 2021 में शुरू हुई थी। बोर्ड समय पर एडमिट कार्ड विवरण और अन्य जानकारी जारी करेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।