NEET PG 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद से ये खबरों में है। कुछ लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नीट पीजी परीक्षा का आंसर-की क्यों नहीं जारी किया जाता। आइए, जानते हैं कि नीट पीजी परीक्षा के लिए आंसर-की क्यों नहीं जारी होता है-
NEET PG 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद से ये खबरों में है। कुछ लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नीट पीजी परीक्षा का आंसर-की क्यों नहीं जारी किया जाता। वहीं इस बार का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस को लेकर चर्चा में बना हुआ है। आइए, जानते हैं कि नीट पीजी परीक्षा के लिए आंसर-की क्यों नहीं जारी होता है-
इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा (NEET PG) का आयोजन 11 अगस्त 2024 को देश भर के 170 शहरों और 416 परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। करीब 2 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक थी। छात्र इस फैसले से असंतुष्ट थे, लेकिन NBEMS ने दावा किया कि यह लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने के लिए किया गया था।
NBEMS द्वारा सभी छात्रों को ‘निष्पक्ष’ ग्रेड देने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस अपनानी पड़ी क्योंकि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। हालांकि, इससे छात्र नाराज हैं। छात्रों का कहना है कि इससे अनजाने में कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। ऐसे में छात्रों की मांग है कि NBE द्वारा आंसर की और नॉर्मलाइजेशन स्कोर के लिए अपनाए गए फॉर्मूले को जारी किया जाए।
एनबीई द्वारा आंसर की जारी करने की कोई योजना नहीं है। शुरुआत से ही संगठन द्वारा ये मानक प्रक्रिया अपनाई जाती है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक, कोई भी संस्थान जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, आंसर की जारी नहीं करता है। हालांकि, नीट यूजी अपवाद है।
एनबीई कभी आंसर की (NEET PG Answer Key) क्यों जारी नहीं करता है इस पर एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि मेडिकल के विशिष्ट और सूक्ष्म क्षेत्र हैं, इसलिए नए प्रश्न बनाना मुश्किल हो सकता है। वह आगे बताते हैं कि उदाहरण के लिए, अगर हमें फीवर के बारे में सवाल पूछना है, तो हमें कुछ चीजों को कवर करना होगा, और अगर हम उनके सवाल और जवाब जारी करना शुरू कर देते हैं, तो हमारे पास बहुत जल्द ही प्रश्न बैंक खत्म हो जाएगा।