शिक्षा

NHSRCL Recruitment 2025: रेलवे में मैनेजर बनने का मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

NHSRCL: नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 1:48 PM IST
NHSRCL Recruitment 2025
NHSRCL Recruitment 2025

NHSRCL Recruitment 2025: रेलवे में काम करने का सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

NHSRCL Vacancy: इन पदों पर होगी भर्ती


जूनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल)– 35 पद
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 17 पद
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (SNT) – 3 पद
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (RS)– 4 पद
असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (आर्किटेक्चर)– 8 पद
असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर)– 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोक्योरमेंट)– 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल)- 2 पद

NHSRCL Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E./B.Tech या आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है (31 मार्च 2025 तक गणना)।
  • अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1990 से पहले और 31 मार्च 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

NHSRCL: आवेदन शुल्क


आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Updated on:
3 Apr 2025, 1:48 PM IST
Published on: