
Former Deputy Collector Nisha Bangre Wants Her Job Back: आपने बहुत से लोगों की कहानी सुनी या पढ़ी होगी कि उन्होंने सिविल सेवा में अपना भविष्य बनाने के लिए बड़ी-बड़ी प्राइवेट कंपनी और लाखों की नौकरी को छोड़ दिया। वहीं कुछ ऐसे लोग भी दिखे होंगे जिनका देश प्रेम उन्हें विदेश से खींच लाया हो और वो यहां आकर यूपीएससी (UPSC Success Story) की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो प्रशासनिक सेवा छोड़कर बिजनेस, फिल्मों या राजनीति में जाते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक महिला अधिकारी की जिन्होंने राजनीति में जाने के लिए कलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया।
हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की रहने वाली निशा बांगरे (Former SDM Nisha Bangre) की। वह मध्य प्रदेश की छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर थीं। उन्होंने राजनीति में जाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वो विदेश की नौकरी भी छोड़ चुकी हैं। आइए, निशा बांगरे की सक्सेस स्टोरी (UPSC Success Story) जानते हैं।
निशा का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट शहर में हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन निशा का मन विदेश में नहीं लगा और वो भारत लौट आईं। यहां आकर उन्होंने 2016 में यूपीएससी की पीसीएस (UPSC PCS) परीक्षा दी।
वर्ष 2018 में निशा बांगरे (Nisha Bangre) ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली, जिसके बाद उन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद मिला। वर्ष 2023 में निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में जाने का फैसला किया। वहीं एक बार फिर निशा बांगरे करियर स्वीच करने का सोच रही हैं। खबर है कि वो अब राजनीति छोड़कर वापस प्रशासनिक सेवा में आना चाहती हैं।