शिक्षा

November School Holidays 2025: नवंबर में इतने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

School Holiday List November 2025: अक्टूबर की तरह नवंबर में भी कई दिनों की स्कूलों की छुट्टी होने वाली है। इन छुट्टियों की बच्चों की मौज रहेगी। आइये जानते हैं, इस महीने कब-कब रहेंगी स्कूलों की छुट्टियां।

less than 1 minute read
Nov 03, 2025
November School Holidays 2025(Image-Freepik)

November School Holidays 2025: अक्टूबर में दिवाली और अन्य त्योहारी छुट्टियों के बाद अब छात्र नवंबर की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। यह महीना भी कई खास त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के बीच आराम और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। नवंबर के इन छुट्टियों से स्कूली छात्रों की मौज होने वाली है। आइये जानते हैं, इस महीने कब-कब रहेंगी छुट्टियां।

November School Holidays 2025: नवंबर 2025 की प्रमुख छुट्टियां

5 नवंबर 2025- गुरु नानक जयंती
8 नवंबर 2025- दूसरा शनिवार (Second Saturday)
9 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश
14 नवंबर 2025- बाल दिवस (Children’s Day)
16 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश
24 नवंबर 2025- गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
30 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश

School Holiday: छात्रों के लिए उपयोगी समय


इन त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के बीच छात्रों को पढ़ाई के तनाव से राहत मिलेगी। वे इस समय का उपयोग आराम करने, परिवार के साथ समय बिताने या आगामी परीक्षाओं की तैयारी में कर सकते हैं।

बुलंदशहर में छुट्टी का ऐलान


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में छुट्टी की घोषणा की गई है। 4 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। 3 नवंबर से 6 नवंबर तक लगातार छुट्टी रहने वाली है। गंगा स्नान मेला 2025 और गुरु नानक जयंती के अवकाश को जोड़कर कुल चार दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।

Updated on:
04 Nov 2025 09:22 am
Published on:
03 Nov 2025 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर