शिक्षा

Rajasthan PTET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, अप्लाई करने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत, देखें लिस्ट

Rajasthan PTET 2025: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG या PGमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 10:59 AM IST
Rajasthan PTET 2025
Rajasthan PTET 2025

Rajasthan PTET 2025 दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए जरुरी अपडेट सामने आया है। Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 7 अप्रैल 2025 थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसके लिए आवेदन 17 अप्रैल तक की जा सकती है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। Rajasthan PTET 2025 15 जून 2025 को आयोजित किया जाना है।

Rajasthan PTET 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


PTET 2025 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
जरुरी डिटेल्स के साथ लॉगिन करें या अकाउंट बनाएं।
इसके बाद मांगी गई जरुरी जानकारी भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
डिटेल्स को जांचकर फॉर्म सबमिट कर दें।

Rajasthan PTET 2025 Documents: जरुरी डाक्यूमेंट्स


दसवीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
ग्रेजुएट मार्कशीट (अगर लागू हो तो)
बैंक पासबुक
मूल निवास
पासपोर्ट साइज़ फोटो
ब्लेंक पेज पर हस्ताक्षर
ब्लेंक पेज पर अंगूठे का निशान
चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Rajasthan PTET Exam Pattern: एग्जाम पैटर्न

Rajasthan PTET परीक्षा में कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे, जो चार खंडों में विभाजित होंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सिलेबस की बात करें तो इसमें मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान और भाषा दक्षता से सवाल पूछे जाएंगे।

Rajasthan PTET Application Form 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG या PGमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांगजन, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं- केवल राजस्थान निवासी) के लिए न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
Rajasthan PTET 2025 के लिए आवेदन के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रूपये देने होंगे।

Updated on:
8 Apr 2025, 10:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल