शिक्षा

Hindi Medium छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब Abhyas ऐप में मिलेंगे हिन्दी टेस्ट पेपर्स

NTA के टेस्ट पेपर्स अभी तक ऐप पर सिर्फ इंग्लिश में मिल रहे थे जिसके चलते हिन्दी भाषी छात्रों की तैयारी पर असर पड़ रहा था लेकिन अब एजेंसी ने हिन्दी भाषा मे भी टेस्ट की शुरूआत कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 4:10 PM IST
nta
nta

नई दिल्ली : ‘National Test Abhyas’ मोबाइल ऐप पर अब हिन्दी मीडियम के छात्रों को भी टेस्ट पेपर्स मिल सकेंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 'National Test Agency’ ने 19 मई को इस ऐप को लॉन्च किया था, लेकिन तब इस ऐप पर सिर्फ इंग्लिश में टेस्ट पेपर्स मौजूद थे लेकिन अब इसमें हिन्दी टेस्ट फीचर को भी एड कर दिया गया है।

मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ( HRD Minister Ramesh Pokhriyal) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी । निशंक ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज @DG_NTA द्वारा एक और बेहतरीन पहल की गई है, "नेशनल टेस्ट अभ्यास" ऐप में अब अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी के पेपर्स भी सम्मिलित किये गए हैं।
छात्र काफी समय से हिंदी में पेपर्स की मांग कर रहे थे। यह कदम छात्रों की मांग को देखते हुए उठाया गया है।

सिर्फ एंड्रायड वर्जन में उपलब्ध है Abhyas app-

आपको बता दें कि फिलहाल ये ऐप सिर्फ एंड्रायड वर्जन में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसका ios वर्जन लाने की तैयारी हो रही है। JEE Main और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को इस ऐप पर 3 घंटे का टेस्ट पेपर मिलता है और इस पेपर को सॉल्व करने पर बच्चों को उसी वक्त उनके स्कोर का भी पता चल जाता है। दरअसल ये ऐप artificial intelligence (AI) से लैस है जिसकी वजह से ये स्कोर के साथ बच्चों को उनके सवालों के जवाब भी विस्तार से बताता है।

JEE Main Exam ( JEE Main date ) 18 -23 जुलाई और NEET का पेपर 26 जुलाई को होना है।

Published on: