Om Prakash Chautala Education: जब ओम प्रकाश चौटाला ने दसवीं की परीक्षा दी थी तो हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड...
Om Prakash Chautala Education: दसवीं की परीक्षा देने के लिए अमूमन यह देखा गया है की छात्रों की उम्र 15 से 18 के बीच होती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास की थी और उन्होंने इस परीक्षा को फर्स्ट डिवीजन से पास भी किया था।
दरअसल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला(Om Prakash Chautala) का पिछले दिन ही गुरुग्राम में 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनसे जुड़ा यह प्रकरण बहुत प्रचलित है कि जब उन्हें 2012 में जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर्स) भर्ती घोटाला में दोषी करार दिया गया तो उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उन्होंने जेल से ही दसवीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद बाहर आकर उन्होंने अंग्रेजी का सप्लीमेंट्री पेपर दिया था। इस परीक्षा में उन्होंने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया था।
जब ओम प्रकाश चौटाला ने दसवीं की परीक्षा दी थी तो हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड का एग्जाम सिरसा जिले के एक केंद्र पर हुआ था। परीक्षा देने के बाद ओमप्रकाश चौटाला ने कहा था कि मैं 2 साल पहले 10वीं की परीक्षा दी थी, उस समय तिहाड़ जेल में था, लेकिन उस समय में अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाया था। इस विषय में बोर्ड ने कंपार्टमेंट दिया था इसलिए मैंने यह पेपर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में उन्हें पढ़ाई के बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले थे। इसलिए जेल में रहने के दौरान उन्होंने पढ़ाई करने का फैसला लिया।
इसी विषय पर एक हिंदी फिल्म भी बन चुकी हैं। हालांकि इस बात का कही भी जिक्र नहीं किया गया है कि यह कहानी पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के कहानी पर आधारित हैं। लेकिन इसी विषय पर अभिषेक बच्चन ने एक फिल्म में अभिनय किया था। उस फिल्म का नाम 10वीं था। यह फिल्म साल 2022 में आई थी।