शिक्षा

Parvesh Verma: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कितने पढ़े-लिखे हैं?

Parvesh Verma: उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था और वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के...

less than 1 minute read
Feb 08, 2025
Parvesh Verma

Parvesh Verma Education: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया है।

Parvesh Verma Education: कितने पढ़ें हैं प्रवेश वर्मा


प्रवेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय राजनेता हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से International Business में एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

Parvesh Verma: केजरीवाल पर जीत


2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा को भाजपा ने नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से था। वर्मा ने यहां शानदार जीत हासिल करते हुए अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दी।

Parvesh Verma: राजनीतिक सफर की शुरुआत


प्रवेश वर्मा ने 2013 में महरौली विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराया। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली सीट से जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा को रिकॉर्ड 5,78,486 मतों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Updated on:
08 Feb 2025 06:42 pm
Published on:
08 Feb 2025 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर