शिक्षा

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम ने दिया बच्चों को सक्सेस मंत्र, कहा- छुट्टियों का सही इस्तेमाल करके खुद को निखारा जा सकता है

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पढ़ाई, बच्चों और गर्मी की छुट्टियों के सही उपयोग पर अपनी बात रखी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा-
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2025, 12:25 PM IST
PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पढ़ाई, बच्चों और गर्मी की छुट्टियों के सही उपयोग पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और इस दौरान बच्चे तरह-तरह के स्किल्स को सीखकर खुद को निखार सकते हैं।

खुद को निखारें: पीएम मोदी

पीएम ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर ​​को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी ग्रीष्मकालीन (Summer Holiday) गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, तो उसे #MyHolidays के साथ जरूर शेयर करें।”

पीएम ने इस दौरान खुद का बचपन भी याद किया। उन्होंने बताया कि वे और उनके दोस्त किस तरह गर्मी की छुट्टियों में उत्पात मचाते रहते थे। साथ ही कुछ रचनात्मक सीखते रहने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा कि बच्चे चाहें तो पर्यावरण से जुड़ी एक्टिविटीज, नाटक, स्पीच, आदि कई तरह के समर एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने किया युवाओं को प्रोत्साहित

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति में सहायक लोगों की प्रेरणादायक बातों को साझा करके युवाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम के इस कार्यक्रम को लोग देश विदेश में भी सुनते हैं। प्रत्येक एपिसोड पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं।

क्या है माई हॉलिडे (My Holidays Kya Hai) 

पीएम ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों को #Myholidays से जुड़ने के लिए कहा। यह एक विशेष कार्यक्रम है जिसके जरिए किसी भी स्कूल या संगठन द्वारा समर एक्टिविटी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही आप इसकी जानकारी इस हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर दे सकते हैं। इससे देश-भर के बच्चे और उनके माता-पिता को इनके बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी।

Updated on:
30 Mar 2025, 12:25 PM IST
Published on: