
शिक्षकों की मांग को लेकर ग्राम कोचेरा में पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों व पालकों ने तालाबंदी कर दी। आनन-फानन में शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक को संलग्न किया, तब ग्रामीणों ने तालाबंदी खोली। विद्यालय में वर्तमान में 26 बच्चे हैं।
ग्राम कोचेरा में ग्रामीण नवीन सत्र प्रारंभ होने के साथ शिक्षक की मांग करते हुए शिक्षा विभाग को आवेदन दे रहे थे। विद्यालय में कुल चार शिक्षक थे। एक शिक्षक प्रधान पाठक पदोन्नत होकर चले गए। एक महिला शिक्षक एक माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गई। शेष दो शिक्षक रह गए। उनमें एक को प्रभारी प्रधान पाठक बना दिया गया। ग्रामीण बताते हैं कि प्रधान पाठक सरकारी कागजों को बनाने व उच्च कार्यालय आने-जाने में ही व्यस्त हो जाते हैं। एक शिक्षक के भरोसे तीन कक्षाएं रह गई थीं।
यह भी पढ़ें :
ग्रामीणों को विद्यालय में उत्पन्न होने वाली स्थिति का पहले से ज्ञान था, इसलिए वे पूर्व से ही लगातार शिक्षक की मांग करते हुए आवेदन दे रहे थे। जब सुनवाई नहीं हुई तो 15 जुलाई को तालाबंदी करने की चेतावनी देते हुए 20 जुलाई तक का समय दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने एक शिक्षक को संलग्न किया था लेकिन वे नहीं आए। इससे नाराज पालकों ने सोमवार को तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि तालाबंदी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे एवं दूसरे शिक्षक को भेजने की बात कहकर तालाबंदी खत्म करने कहा। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक आएगा, तभी ताला खुलेगा। लगभग चार घंटे बाद ताला खोला गया।
यह भी पढ़ें :
इस दौरान जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष तोषण साहू भी ग्रामीणों के साथ उनके समर्थन में जमीन में बैठे रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ललित चन्द्राकर ने कहा कि एक शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है।
प्रदर्शन में माध्यमिक स्कूल शाला समिति के अध्यक्ष अर्जुन देशलहरे, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष डामन लाल, तुलेश साहू, खेमलाल, खिलावन, कृष्णा साहू, द्वारका, गजानंद, संतोलाल महानंद, ेसरपंच भूलनडबरी डोमल लाल, ग्रामीण अध्यक्ष डामन लाल, उपाध्यक्ष गिरवर मिर्मलकर, सचिव रविकुमार, कोषाध्यक्ष खिलावन साहू, बेद राम साहू, कृष्णा मलघाटी, तुलेश कुंवर दादरा, खेमलाल देशलहरे, संतोष, मिथलेश, पंच वरुण, द्वारका प्रसाद, पंच सुदरलाल, पूरण साहू, रोहित राम, सोहन तेलासी, विजय कुमार, हलधर साहू, टूमन साहू, देवदास देशलहरे आदि शामिल थे।