शिक्षा

Public Holiday : अक्टूबर में शिक्षकों को लगातार 4 दिन की छुट्टी, जानिए दिन और तारीख

Public Holiday : दुर्गा पूजा और रविवार के कारण इस महीने लगातार 4 दिन छुट्टी पड़ने वाली है। 10 अक्टूबर यानी गुरुवार को सप्तमी पूजा है, उसके बाद...

less than 1 minute read
Oct 02, 2024

Public Holiday : छुट्टी के नजरिये से अक्टूबर महीना स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों के लिए भी शानदार रहने वाला है। इस महीने अलग-अलग त्योहरों के कारण कई छुट्टियां (October Holiday List) हैं, जिस कारण शिक्षकों को भी इस महीने कई छुट्टियां मिलने वाली है। रविवार के अलग-अलग त्योहार जैसे, दुर्गा पूजा, दिवाली, भाई-दूज जैसे त्योहार भी इसी महीने हैं।

Public Holiday : लगातार 4 दिन रहेगी छुट्टी


दुर्गा पूजा और रविवार के कारण इस महीने लगातार 4 दिन छुट्टी पड़ने वाली है। 10 अक्टूबर यानी गुरुवार को सप्तमी पूजा है, उसके बाद 11 अक्टूबर शुक्रवार को अष्टमी पूजा, वहीं 12 अक्टूबर शनिवार को दशहारा है। इसके अगले दिन 13 तारीख को रविवार पड़ रहा है। कुल मिलाकर लगातार 4 दिन शिक्षकों को छुट्टी मिलेगी।

Public Holiday : कई और छुट्टियां भी हैं


(October Holiday List) रविवार को छोड़कर अलग-अलग त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में 5 दिन छुट्टी रहने वाली है। सबसे पहले 02 अक्टूबर को Gandhi Jayanti के कारण देशभर में सरकारी छुट्टी रहेगी। उसके अगले दिन 03 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण राजस्थान सहित देश के कई अन्य राज्यों में भी सरकारी छुट्टी रहेगी। 11 अक्टूबर को महाष्टमी और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के कारण देशभर के स्कूल बंद रहेंगे। उसके बाद 31 अक्टूबर दिवाली है। इस दिन पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है।

Updated on:
11 Oct 2024 12:27 pm
Published on:
02 Oct 2024 05:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर