शिक्षा

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट नाम वाइज जारी, गौरव गर्ग बने टॉपर

Rajasthan 4th Grade Result: बोर्ड के मुताबिक चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

2 min read
Jan 17, 2026
Rajasthan 4th Grade Result Name Wise

Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का नामवार परिणाम भी जारी कर दिया है। इससे एक दिन पहले बोर्ड ने रोल नंबर के आधार पर रिजल्ट जारी किया था। इस फुल रिजल्ट में उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल दी गई है। इसमें नाम, रैंक, रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, माता-पिता का नाम और कैटेगरी की जानकारी शामिल है। यानी अब अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन की पूरी तस्वीर देख सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 53,750 पद भरे जाने हैं। परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan 4th Grade Result Pdf: अभी तक नहीं कर पाएं हैं चेक तो सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट पूरा पीडीएफ

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: टॉपर बने गौरव कुमार गर्ग

इस भर्ती परीक्षा में गौरव कुमार गर्ग ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 200 में से 184.4274 नॉर्मलाइज्ड अंक प्राप्त किए हैं, जबकि उनके रॉ मार्क्स 179.8319 रहे। रोल नंबर 1849671 वाले गौरव ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं और इसी के साथ वे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के टॉपर बन गए हैं। नामवार रिजल्ट की फाइल काफी भारी होने की वजह से अभी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी है। इस बारे में चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पूरी डिटेल वाला रिजल्ट डॉक्यूमेंट शेयर कर दिया गया है। इसमें 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की पूरी जानकारी है, इसलिए वेबसाइट पर अपलोड होने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

Rajasthan 4th Grade Result: देखें टॉपर के नाम

मेरिटरॉ अंकनॉर्मलाइज्ड अंकअभ्यर्थी IDअभ्यर्थी का नामपिता का नाममाता का नामलिंगकैटेगरी
1179.8319184.42741849671गौरव कुमार गर्गदिनेश चंद गर्गललिता देवीपुरुषईडब्ल्यूएस
2190.9605184.42741112055मनीष घासलघेवर रामइंद्रा देवीपुरुषओबीसी
3184.1808184.42742176312रमेश कुमारभगीरथ मलशिलोचना देवीपुरुषओबीसी
4181.5126184.42742550253सोहेल खानइशाक मोहम्मद तेलीसजना बानोपुरुषओबीसी
5183.7535184.42743075237दिनेश कुमार गुर्जरछोटू लाल गुर्जरशांति देवीपुरुषएमबीसी
6179.8319184.42741919620हंसराज गुर्जरसेडू राम गुर्जरबिमला देवीपुरुषएमबीसी
7186.3248184.42743421490धर्मेन्द्रहनुमान रामनिरमापुरुषओबीसी
8179.4872182.40523371983राहुल गुधेनियास्व. पुरूषोत्तम लाल शर्मासंतोषपुरुषईडब्ल्यूएस
9182.6331182.40522788522दीपक सिंहभगवान सिंहउर्मिलापुरुषओबीसी
10179.4872182.40523192180सतेंदर सिंहजल सिंहमैना देवीपुरुषओबीसी
11180.3922182.40162637744बबलु सैनीप्रेमराज सैनीग्यारसी देवीपुरुषओबीसी
12182.4859182.39501968460ललित कुमार सैनचन्द्र शेखर सैनशीला देवीपुरुषओबीसी
13182.4859182.39501942952धर्मेन्द्र चौधरीनेमा राम चौधरीबिमला देवीपुरुषओबीसी
14190.3955182.38501286162आशीष कुमारओम प्रकाशराजश्री देवीपुरुषओबीसी
15190.3955182.38501433329नेहा अमेटाविनोद अमेटागीता देवीमहिलाजनरल
16179.8319181.74582523585दिनेश कुमार स्वामीसूरजमल स्वामीपिस्ता देवीपुरुषओबीसी
17179.8319181.74582349199साजिद खानअब्दुल रसीद खानशकीलापुरुषओबीसी
18179.8319181.74582360918शैलेन्द्र सिंहउदय सिंहसंतोष कंवरपुरुषओबीसी
19179.8319181.74582354257रमेश जाटछगना रामहीरा देवीपुरुषओबीसी
20181.5126181.74582902756रौनक शर्मासांवरमल शर्माकौशल्या देवीपुरुषईडब्ल्यूएस

Rajasthan 4th Grade Result: अगला चरण डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन


बोर्ड के मुताबिक चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी कागजात सही पाए जाने पर मेरिट के अनुसार अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें

MP Board Admit Card 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

Published on:
17 Jan 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर