शिक्षा

RBSE Result: बस कुछ घंटे और खत्म हो जाएगा इंतजार, राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अब से कुछ ही घंटों में जारी होगा।

less than 1 minute read
May 20, 2024
RBSE Result 2024

RBSE 12th Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अब से कुछ ही घंटों में जारी होगा। बोर्ड इस साल भी टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करेगा। बता दें, राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 866270 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। तीनों स्ट्रीम का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in

दूसरी बार एक ही दिन जारी होने जा रहे हैं तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट 

राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ जारी होंगे। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान ऐसा हुआ था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (RBSE Result Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट पर जाएं 
  • इसके बाद ‘Rajasthan 10th Board Result 2024’ या ‘Rajasthan 12th Board Result 2024’ में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें
  • एक पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर आदि डालें और सबमिट बटन दबाएं
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें

एसएमएस की मदद से चेक करें रिजल्ट (RBSE Result)

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। मैसेज ऐप पर जाएं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आर्ट्स: R12A रोल नंबर, कॉमर्स: R12C रोल नंबर, साइंस: R12S रोल नंबर टाइप करें और  5676750 या 56263 नंबर पर भेजें। 

Updated on:
20 May 2024 10:11 am
Published on:
20 May 2024 10:01 am