शिक्षा

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में युवाओं को सिखाई जाएगी विदेशी भाषा, 20,000 रुपये का ई-वाउचर भी दिया जाएगा

Rajasthan Budget 2026: खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘चलो राजस्थान गेम्स’ की शुरुआत ब्लॉक स्तर से की जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Rajasthan Budget 2026

Rajasthan Budget 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल का तीसरा महत्वपूर्ण पूर्ण बजट पेश किया। विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आगामी वित्त वर्ष की योजनाओं और प्राथमिकताओं का विस्तार से ब्यौरा रखा। बजट में खास तौर पर युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Rajasthan Budget: फ्री में टैबलेट या लैपटॉप


डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप खरीदने हेतु 20,000 रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ योजना शुरू की जाएगी, जो घुमंतू और मजदूर परिवारों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाएगी।

Rajasthan Budget 2026: खेलों को मिलेगा बढ़ावा


खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘चलो राजस्थान गेम्स’ की शुरुआत ब्लॉक स्तर से की जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। सरकार का मानना है कि ग्रामीण और छोटे कस्बों की प्रतिभाओं को सही मंच मिलेगा तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।

Rajasthan Budget 2026 For Students: सिखाई जाएगी विदेशी भाषा


रोजगार के क्षेत्र में भी बजट में नई पहल दिखाई दी। हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को अंग्रेजी के साथ जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन जैसी विदेशी भाषाओं का ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसके लिए ‘आउटकम बेस्ड स्किल इम्पैक्ट मॉडल’ लागू किया जाएगा, जिससे ट्रेनिंग के वास्तविक परिणामों पर नजर रखी जा सके। साथ ही, अगले सत्र से 500 नए सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के स्किल भी सीख सकें।

Published on:
11 Feb 2026 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर