शिक्षा

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और रिक्तियों की पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 8:50 PM IST
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। इस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब इसे recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Exam 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जो 400 अंकों के होंगे। परीक्षा में हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट पर जेल प्रहरी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

जानकारी दर्ज करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Rajasthan Jail Prahari Exam 2025: रिक्त पदों की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 803 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 759 पद सामान्य (गैर अनुसूचित) क्षेत्रों के लिए हैं, जबकि 44 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को जेल प्रहरी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Updated on:
8 Apr 2025, 8:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल