Rajasthan VDO Exam Date 2025 में बदलाव किया गया है। अब ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 31 अगस्त 2025 की जगह नई डेट में होगी। जानें किस दिन होगा एग्जाम और कब आएगा एडमिट कार्ड?
Rajasthan VDO Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली थी लेकिन अब नई डेट 2 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
साथ ही, बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। नई तारीख का एलान इसके लिए बाद में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित चेक करते रहें।
भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि एडमिट कार्ड व्यक्तिगत रूप से भेजा नहीं जाएगा। इसे केवल ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल पूर्णांक 200 हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए समान अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान राज्य में कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।
अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार RSMB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।