शिक्षा

RBI Assistant Admit Card 2026 जारी, परीक्षा के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 और 13 अप्रैल को होगी। जानें डाउनलोड प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के अहम टिप्स, ताकि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

2 min read
Apr 02, 2026
RBI Assistant Admit Card 2026

RBI Assistant Admit Card 2026 Out: भारतीय रिजर्व बैंक की असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बैंक ने प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसके बाद अब तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है। जिन लोगों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा


परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रीलिम्स एग्जाम 11 और 13 अप्रैल 2026 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की परीक्षा की सही तारीख, समय और सेंटर की पूरी जानकारी दी गई है। ऐसे में सलाह यही है कि अभ्यर्थी आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।

RBI Assistant Admit Card 2026: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहां करंट वैकेंसी सेक्शन में जाकर कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लेना जरूरी है।

परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स


ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाना काफी नहीं होगा। इसके साथ एक वैध फोटो आईडी भी जरूरी है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस। इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना बेहतर रहेगा, ताकि किसी भी स्थिति में परेशानी न हो।

जान लें परीक्षा पैटर्न


अगर परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यह 100 अंकों की परीक्षा होती है, जिसके लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग के सवाल शामिल होते हैं। तीनों सेक्शन मिलकर उम्मीदवार की बुनियादी समझ और सोचने की क्षमता को परखते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है। यानी गलत जवाब देने पर अंक कटते हैं, इसलिए जल्दबाजी में जवाब देने से बचना जरूरी है।

Updated on:
02 Apr 2026 09:34 pm
Published on:
02 Apr 2026 09:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर