RBI Bharti: इस भर्ती के माध्यम से कई पद भरे जाएंगे। जिसमें ऑफिसर ग्रेड बी (DR) जनरल के 83 पद, ऑफिसर ग्रेड बी (DR) DEPR (इकोनॉमिक और पॉलिसी रिसर्च विभाग) के 17 पद, ऑफिसर ग्रेड बी (DR) DSIM (स्टैटिस्टिक्स और इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट विभाग) के 20 पद शामिल हैं।
RBI Grade B Notification 2025: देश के सबसे बड़े बैंक में अफसर के पद पर नौकरी पाने का बढ़िया मौका युवाओं के लिए सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2025 के लिए ग्रेड-बी ऑफिसर के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से rbi.org.in और opportunities.rbi.org.in वेबसाइटों पर शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2025, शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कई पद भरे जाएंगे। जिसमें ऑफिसर ग्रेड बी (DR) जनरल के 83 पद, ऑफिसर ग्रेड बी (DR) DEPR (इकोनॉमिक और पॉलिसी रिसर्च विभाग) के 17 पद, ऑफिसर ग्रेड बी (DR) DSIM (स्टैटिस्टिक्स और इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट विभाग) के 20 पद शामिल हैं। सभी पद के लिए परीक्षा की तारीख अलग-अलग रखी गई है। जिसे नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I), मुख्य परीक्षा (Phase-II) और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रत्येक चरण में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, और अंत में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। आरंभिक बेसिक सैलरी 35,150 रूपये प्रति माह होगी। विभिन्न भत्तों को जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन लगभग 83,254 रुपया हो सकता है।
उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
ग्रेड बी (DR) - जनरल
ग्रेजुएशन डिग्री (कम से कम 60% अंकों के साथ)
एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक
या
न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन
एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना जरुरी
DEPR और DSIM पदों के लिए विशेष योग्यता और विषय-विशेष डिग्रियां आवश्यक हो सकती हैं, जो डिटेल नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएंगी।