शिक्षा

RBI Grade B Notification: आरबीआई में ग्रेड A और ग्रेड B पदों के लिए निकली भर्ती, लाखों में है सैलरी, जान लें जरुरी योग्यता

RBI Vacancy: पद के अनुसार आयुसीमा अलग-अलग तय की गई है। न्यूनतम आयु 21 से 25 वर्ष तथा अधिकतम आयुसीमा 30, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 8:54 AM IST
Feature image

RBI Grade A, B Notification: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यदि आप आरबीआई में करियर बनाना चाहते हैं, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

RBI Grade B Notification: इन पदों पर होगी भर्ती

लीगल ऑफिसर: 5 पद
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल): 6 पद
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल): 4 पद
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा): 3 पद
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी): 10 पद

RBI Vacancy 2025: जरुरी योग्यता और आयु सीमा

लीगल ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएशन डिग्री (कम से कम 50% अंक के साथ) और बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
मैनेजर(सिविल/इलेक्ट्रिकल): संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री अनिवार्य।
असिस्टेंट मैनेजर(राजभाषा): हिंदी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

पद के अनुसार आयुसीमा अलग-अलग तय की गई है। न्यूनतम आयु 21 से 25 वर्ष तथा अधिकतम आयुसीमा 30, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। वहीं इस भर्ती में आवेदन शुल्क की बात करें तो
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रूपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपया देना होगा।

RBI Recruitment 2025 Notification: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


आवेदन के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।
वेबसाइट पर "Opportunities\@RBI" सेक्शन पर क्लिक करें।
“Recruitment for Grade A & B Posts 2025” लिंक खोलें।
नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रखें।

Updated on:
12 Jul 2025, 8:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल