शिक्षा

RBSE Board Exam 2021: राजस्थान बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा आयोजन को लेकर जल्द बनेगी रणनीति

RBSE Board Exam 2021: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी परीक्षा आयोजन को लेकर चिंता में हैं। इस बार भी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं आयोजित...
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 11:20 PM IST
RBSE Result
education news in hindi, education, rajasthan news, cbse, rbse, rajasthan board, rbse exam, rbse board exam, rbse board exam result, online education, online study

RBSE Board Exam 2021: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी परीक्षा आयोजन को लेकर चिंता में हैं। इस बार भी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाना बोर्ड के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे समय में परीक्षा आयोजन को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग अभी से रणनीति बनाने में लग गए हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर सोमवार को शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई। हालांकि बैठक में ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड अधिकारी बैठक में परीक्षा आयोजन को लेकर कोई प्लान नहीं तैयारी करके लाए थे, इसलिए अब उन्हें दो दिन बाद पूरी तैयारी के साथ बैठक के लिए बुलाया है।

RBSE Rajasthan Board Exam 2021

दिए गए समय पर शिक्षा मंत्री की बोर्ड अधिकारियों के साथ दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के आयोजन को लेकर चर्चा होगी। आपको बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी। राजस्थान बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं 6 मई से शुरू होगी और 29 मई तक चलेंगी। 10वीं व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षाएं भी 6 मई से 27 मई तक होंगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की आंसर शीट री-चेकिंग की व्यवस्था को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। यह सुविधा इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से शुरू हो जाएगी।

Read More: जनवरी 2021 सत्र के लिए इग्नू ने बढ़ाई अंतिम तिथि, जल्द करें अप्लाई

शिक्षक भर्तियां भी जल्द की जाएंगी पूरी
कई वर्षों से अटकी शिक्षा विभाग की भर्तियों को लेकर भी शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में शिक्षक भर्ती-2016, शिक्षक भर्ती-2018 और प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती-2018 को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भर्तियों में आ रही समस्याओं को तत्काल सुलझायें. आगामी एक-दो दिनों में शिक्षा विभाग की ओर से इन भर्तियों को लेकर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी।

Published on: