शिक्षा

Awasiya Vidyalaya में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स

Awasiya Vidyalaya Vacancy: शिक्षक पद के लिए योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में योग्यताधारी और झारखंड टीईटी (J-TET) पास अनिवार्य। हालांकि शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षक के लिए J-TET जरूरी नहीं है।
less than 1 minute read
Jun 14, 2025
Awasiya Vidyalaya Vacancy
Awasiya Vidyalaya Vacancy(Symbolic Photo-Freepik)

Awasiya Vidyalaya Vacancy: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (लड़कों के लिए) में शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से बुधवार को यह वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया गया। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है। इन पदों में 7 शिक्षक और 5 गैर-शैक्षणिक स्टाफ शामिल हैं। सभी भर्तियां अस्थायी और अल्पकालीन संविदा के आधार पर की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय परिसर में ही निवास करना अनिवार्य होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

शिक्षक (एक-एक पद): हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर
गैर-शैक्षणिक: आदेशपाल, रात्रि प्रहरी (1-1 पद), मुख्य रसोइया (1 पद), सहायक रसोइया (3 पद)

Awasiya Vidyalaya Teacher Bharti: योग्यता और वेतन

शिक्षक पद: संबंधित विषय में योग्यताधारी और झारखंड टीईटी (J-TET) पास अनिवार्य। हालांकि शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षक के लिए J-TET जरूरी नहीं है। चयन मेधा सूची के आधार पर होगा। वेतन ₹15,840 प्रति माह तय है।
आदेशपाल/रात्रि प्रहरी: न्यूनतम योग्यता मैट्रिक। वेतन ₹6,000 मासिक।
मुख्य रसोइया: न्यूनतम योग्यता 8वीं पास। वेतन ₹7,200 प्रतिमाह।
सहायक रसोइया: योग्यता 8वीं पास। वेतन ₹5,400 मासिक।

अतिरिक्त जानकारी

संविदा के विस्तार पर प्रत्येक वर्ष ₹150 की वेतन वृद्धि निर्धारित है। वर्तमान में विद्यालय बरवाअड्डा यादवपुर के नए भवन में शिफ्ट होने की प्रक्रिया में है, जिससे भविष्य में छात्र संख्या में वृद्धि की संभावना है।

Updated on:
14 Jun 2025 08:01 pm
Published on:
14 Jun 2025 08:01 pm
Also Read
View All
नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित

Alwar News: जयपुर संभाग के 12 शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, पीएमश्री स्कूल और छात्रावासों का भी निरीक्षण

World Youngest CA: 16 साल के लक्ष्मणन मेय्यप्पन बने दुनिया के सबसे युवा CA, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम