शिक्षा

अमरीका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में बिहार पर शोध

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमरीका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों का अध्ययन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2018, 8:05 PM IST
stanford university
Stanford University

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमरीका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों का अध्ययन किया जा रहा है। अमरीका की यात्रा पर गए राज्य के उपमुख्यमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सैनफ्रांसिस्को से जारी एक बयान में कहा कि बिहार के लिए गर्व का विषय है कि स्टेनफोर्ड विश्विद्यालय में आधे दर्जन से ज्यादा शोधकर्ता बिहार के मातृत्व एवं नवजात शिशु के पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले वर्षों हुए उल्लेखनीय कामों का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि विश्व के अन्य देश बिहार के प्रयोगों का अपने देशों में अनुसरण कर सकें। इन दोनों नेताओं ने शनिवार को सैन फ्रांसिस्को स्थित विश्वविख्यात स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसीन के एक कार्यक्रम में भाग लेने वहां पहुंचे थे।

मोदी ने बताया कि बिहार में एएनएम तथा नर्सों के प्रशिक्षण कार्यक्रम 'अमानत' सहरसा जिले में 500 से ज्यादा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मोबाइल एप के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु की ट्रेकिंग, जीविका की दीदियों द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किए गए कार्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम द्वारा मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य एवं शिशु पोषण की पहल का बिहार में मातृत्व एवं शिशु मृत्युदर, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव सहित कई विषयों पर हुए व्यापक प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है।

मोदी ने बताया कि इन अध्ययनों के निष्कर्षों को बहुत जल्द स्टेनफोर्ड विश्विद्यालय द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि भारत के अन्य पिछड़े राज्यों तथा दुनिया के कई गरीब मुल्कों में बिहार की सफलता की कहानी दुहराई जा सके।

Published on: