RITES Bharti: इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
RITES Recruitment 2025: युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक और बढ़िया मौका सामने आया है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर नियुक्त किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 29,735 का वेतन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को सबसे पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।