RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key: यह परीक्षा 28 से 31 दिसंबर 2024 तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में...
RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विषयवार आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सामान्य ज्ञान और शैक्षणिक मनोविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों की उत्तर कुंजी एक साथ जारी की है।
यह खबर भी पढ़ें:- ये हैं JNU के 5 सबसे बेहतर कोर्स
यह परीक्षा 28 से 31 दिसंबर 2024 तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में लगभग 1400 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से छह विषयों के कुल 347 पदों को भरने के लिए 4.7 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अगर किसी अभ्यर्थी को मॉडल आंसर-की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रमाण के तौर पर स्टैण्डर्ड पुस्तकों का साक्ष्य अनिवार्य है। आपत्ति दर्ज करने के साथ प्रमाण साथ में देना जरुरी है, बिना प्रमाण के आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
आंसर-की के लिए सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज इसके बाद Answer Key Section में जाएं।
Model Answer Key for Senior Teacher Comp. Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आंसर-की का pdf सामने खुल जाएगा।