शिक्षा

RPSC Lecturer Answer Key Out: आयोग ने लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की किया जारी, Direct Link से करें डाउनलोड

RPSC: आपत्तियां दर्ज करते समय यह ध्यान देना आवश्यक है कि उन्हें आयोग द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही एंट्री किया जाए। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक किताबों या स्रोतों का हवाला देना होगा।

2 min read
Jul 01, 2025
RPSC Lecturer Answer Key Out

RPSC Lecturer Answer Key Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत ग्रुप 'ए' के विभिन्न विषयों की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। इनमें जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज, हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी और गणित विषय शामिल हैं। उम्मीदवार इन आंसर-की को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही इस खबर में दिए गए direct link से भी डाउनलोड किया जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी को जारी आंसर-की पर आपत्ति है तो वह 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 की रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।

RPSC Lecturer Answer Key Out: आपत्ति के लिए सोर्स देना अनिवार्य


आपत्तियां दर्ज करते समय यह ध्यान देना आवश्यक है कि उन्हें आयोग द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही एंट्री किया जाए। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक किताबों या स्रोतों का हवाला देना होगा। साक्ष्य के बिना दर्ज की गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों की आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जिन्होंने यह परीक्षा दी है।

RPSC Lecturer Exam: इतना देना होगा आपत्ति दर्ज शुल्क


प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये (साथ में सेवा शुल्क अतिरिक्त) का शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से संबंधित लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर जाकर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर दिए गए पेमेंट गेटवे से किया जा सकता है। शुल्क एक बार जमा हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा, और बिना शुल्क के आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया केवल एक बार के लिए ही खुली रहेगी।

ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा 1 से 3 जुलाई 2025 तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद यह लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यदि आपत्ति दर्ज करने में किसी तकनीकी समस्या का सामना हो तो उम्मीदवार recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर