शिक्षा

RPSC Librarian Exam: लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के आज से डाउनलोड करें सिटी स्लिप, एक्टिव हुआ लिंक

RPSC Librarian Grade-II Exam City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। लिंक आज ये यानी कि 9 फरवरी 2025 से एक्टिव होगा।
2 min read
Feb 09, 2025
RPSC Librarian Grade II Exam

RPSC Librarian Grade-II Exam City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। लिंक आज ये यानी कि 9 फरवरी 2025 से एक्टिव होगा। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है, जिसकी मदद से आप पता कर सकते हैं कि परीक्षा किस शहर में होगी। परीक्षार्थी अपना सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल्स जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।

परीक्षा केंद्र पर ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) भी ले जाएं। आधार कार्ड पर फोटो पुरानी हो तो रंगीन और नई फोटो वाली ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र जैसे अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ ले जाएं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 300 पद भरे जाएंगे।

Updated on:
09 Feb 2025 09:53 am
Published on:
09 Feb 2025 09:31 am