RPSC Recruitment 2025 के तहत राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर वैकेंसी निकली है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्प्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 3225 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। विषयवार पदों की संख्या के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।
| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| हिंदी | 710 |
| अंग्रेज़ी | 307 |
| इतिहास | 170 |
| भूगोल | 270 |
| राजनीति विज्ञान | 350 |
| गणित | 145 |
| विज्ञान विषय | 356 (रसायन: 177, भौतिक: 94, जीवविज्ञान: 85) |
| अर्थशास्त्र | 34 |
| समाजशास्त्र | 22 |
| लोक प्रशासन | 70 |
| वाणिज्य (कॉमर्स) | 430 |
| गृह विज्ञान | 31 |
| चित्रकला | 100 |
| व्यायाम शिक्षा | 73 |
| संगीत | 7 |
| कोच (विभिन्न खेल) | 8 |
| अन्य भाषाएं (संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू) | कुल 122 |
इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही, देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का सामान्य ज्ञान आवश्यक है।
इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस कैटेगेरी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 400 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
| कैटेगेरी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/ओबीसी | 600 रुपये |
| ओबीसी (NCL)/ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग | 400 रुपये |
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।