28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / 25 अगस्त से शुरू होंगे GATE 2026 के लिए आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

25 अगस्त से शुरू होंगे GATE 2026 के लिए आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

GATE 2026 के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू होंगे। जानें जरूरी तारीखें, पात्रता, नया विषय, एग्जाम पैटर्न और फीस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 6 Aug 2025, 3:59 PM IST

GATE 2026 Registration

GATE 2026 Registration

GATE 2026 Registration: IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 परीक्षा की घोषणा कर दी है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च हो गई है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जाती है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं और आगे मास्टर्स डिग्री या सरकारी नौकरियों की तैयारी की योजना बना रहे हैं।

GATE 2026 Registration कब से स्टार्ट होगा?

GATE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2025 से शुरू होंगे। उम्मीदवार बिना लेट फीस के 25 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार तय समय तक फॉर्म नहीं भर पाता तो वह 6 अक्टूबर 2025 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकता है।

कब होगी परीक्षा और रिजल्ट कब आएगा? (GATE 2026 Exam Date)

GATE 2026 की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को होगी। इसका रिजल्ट 19 मार्च 2026 को आएगा।

कौन कर सकता है आवेदन? (GATE 2026 Online Application)

इस परीक्षा के लिए वे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज में अंडरग्रेजुएट कोर्स के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर की पढ़ाई कर रहे हैं या पूरी कर चुके हैं।

इसके अलावा, जिनके पास IE, ICE, IETE, AeSI जैसी मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल सोसाइटी से सर्टिफिकेट है और जिन्हें MoE, AICTE, UGC या UPSC से मान्यता प्राप्त है वे भी आवेदन कर सकते हैं। विदेशी छात्र और उच्च शिक्षा में नामांकित छात्र भी पात्र हैं।

इस बार जोड़ा गया नया विषय (GATE 2026 New Subject)

GATE 2026 में इस बार 30 अलग-अलग विषयों में परीक्षा होगी। इसमें एक नया विषय Energy Science (XE-I) जोड़ा गया है, जो Engineering Sciences ग्रुप में शामिल है।

स्टूडेंट एक या दो पेपर के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन सिर्फ वही विषय चुन सकते हैं जो एक साथ मान्य हों।

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न? (GATE 2026 EXam Pattern)

हर पेपर कुल 100 अंकों का होगा। इसमें 15 अंक जनरल एप्टीट्यूड (सामान्य योग्यता) के लिए और 85 अंक विषय-विशेष प्रश्नों के लिए होंगे। सभी पेपर अंग्रेजी भाषा में होंगे।

कुछ पेपर जैसे XE, XL और XH में सेक्शन बंटे हुए होंगे। इन पेपरों में एक जरूरी विषय होगा और बाकी विकल्प के तौर पर मिलेंगे।

  • XE (Engineering Sciences): इसमें मैथ्स जरूरी रहेगा साथ में 2 सब्जेक्ट अपनी पसंद के चुनने होंगे।
  • XL (Life Sciences): इसमें केमिस्ट्री जरूरी होगी और 2 वैकल्पिक विषय चुने जा सकते हैं।
  • XH (Humanities): इसमें रीजनिंग जरूरी होगी और 1 वैकल्पिक विषय चुनना होगा।

कितना है आवेदन शुल्क? (GATE 2026 Application Fee)

महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए: 1000 रुपये (सामान्य अवधि) और 1500 रुपये(लेट फीस के साथ) प्रति पेपर

अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: 2000 रुपये (सामान्य अवधि) और 2500 रुपये (लेट फीस के साथ) प्रति पेपर

GATE 2026 से जुड़ी हर जानकारी जैसे कि सिलेबस, पेपर कोड, पेपर कॉम्बिनेशन, और नोटिफिकेशन के अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।