RPSC: इस भर्ती के के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों को भरा जाना है। अलग-अलग विषयों...
RPSC: राजस्थान में युवाओं के लिए कई नौकरियां आ रही हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए भर्तियां निकाली है। शिक्षा विभाग के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है। कुल 30 विषयों के लिए इस भर्ती को आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 12 जनवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर rpsc.rajasthan.gov.in किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में भारत में सबसे ज्यादा GOOGLE किए गए ये नाम
इस भर्ती के के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों को भरा जाना है। अलग-अलग विषयों के लिए भर्ती की जानी है। इसमें भूगोल के लिए 60 पद, हिंदी में 58, राजनीति विज्ञान में 52, फिजिक्स में 11, केमिस्ट्री में 55, वनस्पति शास्त्र में 42, गणित में 24 भर्तियां होनी है। इसके अलावा भी कई पदों के लिए भर्तियां होनी है। अभी परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से लिया जा सकता है। RPSC ASSISTANT PROFESSOR VACANCY
यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में GOOGLE पर सबसे ज्यादा सर्च किया इन शब्दों के मतलब
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2041 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें पशुधन सहायक गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1820 पद और पशुधन सहायक अनुसूचित क्षेत्र के लिए 221 पद के लिए भर्ती निकाली गई है। यह सभी भर्तियां पशुपालन विभाग के लिए होनी है।