12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडिया पोस्ट GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्टेटवाइज लिस्ट की पीडीएफ

GDS 3rd Merit List 2026 PDF: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। कटऑफ में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कैंडिडेट्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य की पीडीएफ डाउनलोड कर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

May 12, 2026

GDS 3rd Merit List 2026 PDF Download

India Post GDS 3rd Merit List 2026 (Image- ChatGPT)

India Post GDS 3rd Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी कर दी गई है। जिन कैंडिडेट्स का नाम पहली और दूसरी लिस्ट में नहीं आ पाया था वे अब इस तीसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट राज्यवार पीडीएफ फॉर्मेट में पोर्टल पर अपलोड की गई है।

कई राज्यों के नतीजे जारी

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस तीसरी लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 809, बिहार से 761, राजस्थान से 160, मध्य प्रदेश से 543 और महाराष्ट्र से 1075 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। सभी सर्किल के उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र के हिसाब से सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें तीसरी मेरिट लिस्ट

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर GDS Online Engagement Shortlisted Candidates वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको सभी राज्यों (सर्किल) के नाम दिखाई देंगे। आपने जिस राज्य से फॉर्म भरा था उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां 3rd मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने डिवीजन के हिसाब से पूरी मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और अपना नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें। अगर आपका चयन हुआ है तो आपका नंबर वहां हाईलाइट हो जाएगा।

कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन कैंडिडेट्स का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आ गया है उन्हें अब भर्ती के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने डिवीजन ऑफिस में जाना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 26 मई, 2026 तय की गई है।

India Post GDS 3rd Merit List 2026 Link

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी कागजात

चयनित कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए सभी जरूरी कागजात अपने साथ ले जाने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चालू मोबाइल नंबर
  • एक्टिव ईमेल आईडी
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो

बिना परीक्षा के होगा सीधा चयन

आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का चयन केवल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पूरी तरह सफल होने वाले कैंडिडेट्स को सीधे जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा जिसमें पोस्टिंग और ट्रेनिंग से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी।