BPSC 70th CCE Exam 2024: आज यानी 13 दिसंबर 2024 कोा अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर BPSC 70th CCE Exam 2024 का आयोजन किया गया। लेकिन एक परीक्षा केंद्र पर तब हंगामा मच गया जब परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने की कथित खबर फैल गई। जिसके बाद पटना के बापू सभागार में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इसपर अब आयोग ने भी अपना पक्ष रखा है। आयोग की ओर से कहा गया है कि प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। ये बस झूठी अफवाह है।