शिक्षा

RRB ALP CBT 2 Exam Date 2025: रेलवे ने जारी किया परीक्षा का नया शेड्यूल, अब इस तारीख को होगा एग्जाम 

RRB ALP CBT 2 Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब परीक्षा 2 और 6 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
2 min read
Apr 06, 2025
RRB ALP CBT 2 Exam Date 2025

RRB ALP CBT 2 Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, RRB ALP CBT 2 परीक्षा 2 और 6 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा 19 और 20 मार्च को होने वाली थी। हालांकि, बाद में इसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्थगित कर दिया गया था। नए परीक्षा शेड्यूल को लेकर रेलवे ने नोटिस भी जारी किया।

रेलवे ने जारी किया नोटिस

रेलवे द्वारा जारी नोटिस में कहा गया, “CEN-01/2024 के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) का दूसरा चरण, जो 19.03.2025 और 20.03.2025 के लिए निर्धारित था, अब 02.05.2025 और 06.05.2025 को आयोजित किया जाएगा।" यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की इस भर्ती के माध्यम से कुल 18,799 पद भरे जाएंगे।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा 

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ALP CBT 2 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:30 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 12:30 बजे से होगी। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे और एडमिट कार्ड चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

फेक खबरों से बचें 

कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की फेक खबरों से बचना चाहिए। ALP CBT 2 परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया। जारी नोटिस में कहा कि कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। 

Updated on:
06 Apr 2025 05:20 pm
Published on:
06 Apr 2025 05:20 pm